विधानसभा में सीएम कार्यालय पहली बार पहुँचे तीरथ, पूजा-पाठ के बाद कामकाज शुरू

WhatsApp Image 2021-05-27 at 1.42.09 PM

देहरादून। मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार तीरथ सिंह रावत विधानसभा पहुँचे। विधानसभा में सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर सरकारी कामकाज की शुरुआत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और कई बीजेपी विधायक उपस्थित रहे। वहीं इस मौके पर सीएम रावत ने कहा कि सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर के लिये तैयार है। रावत ने कहा कि जनता के साथ संवाद कार्यक्रम के जरिये जनता के पास पहुंचा जायेगा।

विधानसभा कार्यालय से सरकारी कामकाज की शुरुआत करने पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा स्थित कार्यालय में पूजा अर्चना कर आज से उन्होंने यहां से सरकारी कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप काम करना ही उनकी सरकार का उद्देश्य है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार की तैयारियां पूरी है जल्द ही कोविड के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।