सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने पर होगी कैद
देहरादून। सोशल मीडिया पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर शिकंजा कसेगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पिछले लंबे समय से यह देखने में आ रहा था कि कुछ लोगों जान बूझ कर सरकार की छबि को खराब करने के लिए किसी भी भ्रमक जानकारी को सत्य कहकर आम लोगों तक पहुंचा रहा है।
जिससे न सिर्फ सरकार बल्कि कानून व्यवस्था पर भी इसका असर पढ रहा है। जिसे देखते हुए सीएम रावत ने पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वह सोशल मीडिया माॅनेटरिंग के लिए एक स्पेशल सैल बनाये। जिसका काम ऐसे लोगों पर निगरानी रखना होगा जो गलत सूचनाओं के आधार पर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड कर रहे है।
