आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा सहित चार हस्तियां राज्यसभा के लिए मनोनीत

0
rajya-sabha-sonal-sinha

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारक राकेश सिन्हा सहित चार हस्तियां राज्यसभा के लिए मनोनीत की गई हैं। इनमें सिन्हा सहित सोनल मान सिंह, रघुनाथ महापात्रा और राम शकल के नाम शामिल हैं। सोनल मान सिंह देश की विख्यात डांसर हैं। वहीं रघुनाथ महापात्रा विख्यात मूर्तिकार हैं जबकि राम शकल पूर्व सांसद और दलित नेता के लिए जाने जाते हैं। इन सभी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। इन सभी नामों को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। 

इस बार खास बात यह है कि फिल्म या खेल जगत से किसी भी हस्ती को राज्यसभा के लिए मनोनीत नहीं किया है। यह चारों ही हस्तियां अलग अलग राज्यों से हैं और अपने-अपने क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। 2019 के चुनावों को लेकर भी यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर से एक बार फिर दलित चेहरे को लाकर भाजपा ने दलित कार्ड खेलने की कोशिश की है। लेकिन इनमें सबसे बड़ा नाम राकेश सिन्हा का है जो संघ के विचारक हैं। वह टीवी पर भाजपा का पक्ष रखते हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असोसिएट प्रोफेसर भी हैं।

राकेश सिन्हा

Rakesh Sinha

राकेश सिन्हा आरएसएस विचारक के रूप में जाने जाते हैं। वह बिहार राज्य से हैं लेकिन काफी समय से दिल्ली में ही रहते हैं। उन्होंने कोटा विश्वविद्यालय से पीएचडी औप दिल्ली विश्वविद्यालय से एमफिल किया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में असोसिएट प्रोफेसर भी हैं। यह दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन (IPF) के संस्थापक और मानद निदेशक हैं। इस समय इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के बोर्ड मेंबर हैं। वह पहले हिंदी सलाहकार समिति और फिल्म सर्टिफिकेश अपीलेट ट्राइब्यूनल के सदस्य भी रहे हैं। 

राम शकल

Ram shakal

राम शकल एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते हैं। वह उत्तर प्रदेश से हैं। वह रॉबर्ट्सगंज (यूपी) से तीन बार सांसद भी रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमए किया है। इन्होंने दलित समुदाय के उत्थान के लिए काफी काम किया है। इनकी छवि किसानों, श्रमिकों और प्रवासियों के हितों की बात करने वाले किसान नेता की है। वह श्रमिक और कल्याण, ऊर्जा, कृषि, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस से संबंधित संसद की समितियों के सदस्य भी रहे हैं। 

रघुनाथ महापात्रा

raghunath mahapatra

रघुनाथ महापात्रा पत्थर की नक्काशी के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने इसके लिए हजारों छात्रो को भी प्रशिक्षित किया है। उन्होंने मूर्ति कला और प्राचीन स्मारकों के संरक्षण में योगदान दिया है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम भी महापात्रा ने ही किया है। संसद के केंद्रीय हॉल में भूरे पत्थर से बनी नक्काशीदार सूर्य देवता की 6 फीट ऊंची मर्ति भी महापात्रा ने ही बनाई है। वह 1959 से इस कार्य को कर रहे हैं। 

सोनल मानसिंह

sonal mansingh

सोनल मान सिंह देश की विख्यात डांसर हैं। वह छह दशकों से भरतनाट्यम और ओडिसी का प्रदर्शन कर रही हैं। वह देश की जानी मानी कोरियोग्राफर, शिक्षक, वक्ता और समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने 1977 में दिल्ली में सेंटर फॉर इंडियन क्लासिकल डान्स की स्थापना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *