टीम मोदी का हिस्सा बनेंगे निशंक, पीएमओ से आया बुलावा

0
nishnk

देहरादूनः पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक को मोदी मंत्री मंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की माने तो निशंक को पीएमओ से सूचना भेज दी गई है। इतना ही नहीं पड़ोसी राज्य हिमाचल से युवा सांसद अनुराग ठाकुर को भी मंत्रीमंडल में जगह मिलनी तय है। इससे साफ होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम में युवा सांसदों पर भरोसा जताया जा रहा है। तो दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि पीएम मोदी पहाड़ी राज्यों के विकास के प्रति फिक्रमंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *