“पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाश एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार, लंडा गैंग की साजिश नाकाम”

0
Screenshot 2025-09-19 182648

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मोगा पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरलाल, खुशप्रीत और गुरमन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरी साजिश कनाडा आधारित गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा हरिके ने रची थी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान आरोपियों की टांगों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल (.30 बोर), 10 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल (.32 बोर) 3 जिंदा कारतूस और एक कार भी बरामद की है। मामले में थाना फतेहगढ़ पंजतूर में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, पुलिस मॉड्यूल के आगे-पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *