हरियाणा की स्वामित्व योजना से प्रभावित हुए 22 देशों के प्रतिनिधि, सोहना में जमीनी हकीकत देख की तारीफ 44 सदस्यीय विदेशी टीम ने देखा ड्रोन से जमीन सर्वेक्षण का लाइव डेमो, अपने देशों में लागू करने की तैयारी

0
Screenshot 2025-03-26 224208

सोहना : हरियाणा सरकार की स्वामित्व योजना अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गई है। इसी कड़ी में 22 देशों से आई 44 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोहना के अलीपुर गांव में योजना का गहन अध्ययन किया। ग्रामीणों ने हरियाणवी परंपरा अनुसार ढोल-नगाड़ों से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

सोहना एसडीएम संजेव कुमार सिंगला और तहसीलदार गुरदेव सिंह ने टीम को स्वामित्व योजना की बारीकियों से अवगत कराया। टीम ने ड्रोन से जमीन का सर्वे और मार्किंग की तकनीक को धरातल पर होते हुए देखा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि वे इस मॉडल को अपने-अपने देशों में लागू करने पर विचार करेंगे।

29 मार्च तक चलेगी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला

यह टीम पंचायती राज मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने भारत आई है। कार्यशाला 24 मार्च से 29 मार्च तक चलेगी। प्रतिनिधिमंडल 26 मार्च को सोहना भ्रमण के बाद आगरा यात्रा पर गया और 27 मार्च से पुनः कार्यशाला में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *