पंजाब के अजनाला थाने में संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप, इलाका सील
अजनाला: पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर आज सुबह संदिग्ध विस्फोटक वस्तु मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी गुरविंदर सिंह और एसएचओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने को सील कर दिया और भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
- संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
- पुलिस ने रेत की बोरियों से विस्फोटक को ढककर सुरक्षा सुनिश्चित की।
- घटनास्थल पर अमृतसर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
- थाने के बाहर ट्रैफिक रोकने पर एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी से बहस की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी।
क्यों है मामला गंभीर?
अजनाला थाने के पास ही बीएसएफ और आर्मी कैंप स्थित हैं, जिससे इस मामले ने और गंभीर रूप धारण कर लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, और जांच तेजी से जारी है।
पुलिस का बयान:
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं। विस्फोटक की प्रकृति और स्रोत का पता लगाया जा रहा है।
