सुप्रीम कोर्ट का सरकार को आदेश, इसी साल से एनडीए की परीक्षा में शामिल होंगी महिलाएं

NDA

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के अगले साल तक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में महिलाओं को शामिल करने के केंद्र सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि महिलाओं को इस साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जानी चाहिए।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “अगर वे मई 2022 में परीक्षा में शामिल होती हैं तो जून 2023 में प्रवेश होगा। हम एक साल की देरी नहीं कर सकते। हमने लड़कियों को उम्मीद दी है। हम उन्हें अब उस उम्मीद से इनकार नहीं कर सकते।”

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र के हलफनामे से ऐसा प्रतीत होता है कि आप एक साल के लिए प्रवेश को टालना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने कहा ऐसा नहीं है, हमें व्यवस्थाएं करने में कुछ समय लगेगा, इसके लिए हमें समय चाहिए