सुझाव: अच्छे कल के लिए हमें आज कड़े कदम उठाने पड़ेगे: त्रिवेन्द्र रावत
देहरादून। कोरोना लगातार बढ़ते मामलों के देखते हुए देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्रों में, सोमवार से एक हफ्ते लाॅकडाउन की खबर है। देहरादून के डीएम के हवाले से जारी आदेश के मुताबिक देहरादून नगर निगम, गढ़ी कैन्ट एरिया, क्लेमटाउन और ऋषिकेश में हफ्ते भर का लाॅकडाउन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। जिसने सरकार और जिला प्रशासन की पेशानी पर बल ला दिया है।
वहीं कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अच्छे कल के लिए हमें आज कड़े कदम उठाने पड़ेगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों पर काबू पाने के लिए राजनैतिक, सामाजिक, और धार्मिक कार्यक्रमों से हमें बचना होगा। और ऐसे आयोजनों पर सख्ती से निगाह रखनी होगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए टेªसिंग करना बहुत जरूर है और इसके लिए हमें प्रदेश भर में आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों और आशा वर्कर मदद ली जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की पहली लहर के समय टेªसिंग और टेªकिंग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां काफी मददगार साबित हुए थे।
कोरोना के बढ़ते केसों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चैन को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाये जाने चाहिए। सावधानी में ही बचाव है। उन्होंने कहा कि आज की किसी तरह की ढिलाई कल के लिए कष्टकारी हो सकती है। लिहाजा हमें आज से एक्शन में आ जाना चाहिए। आद्योगिक इकाइयां को छोड़कर प्रदेश में लाॅकडाउन किया जाना चाहिए। और आम जनमानस को आवश्यक वस्तुओं मुहैया कराए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
