छात्र संघ अध्यक्ष यशवर्धन कोहली ने बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा तिथियां संशोधित किये जाने की उठाई मांग
उत्तरकाशी। छात्र संघ अध्यक्ष यशवर्धन कोहली ने श्रीदेव सुमन विवि की 29 मई से होने वाली परीक्षाओं की तारीख संशोधित किये जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर (पी0जी0) पर विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों या प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिये संयुक्त परीक्षा सी0यू0ई0टी0(पी0जी0) 5 से 12 जून 2023 के बीच आयोजित होनी है। इसी दौरान श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाही थौल ने स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों की परीक्षाओं की तिथि 29 मई से 12 जून 2023 के बीच नियत कर दी हैं।
उन्होंने कहा कि सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा और स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाओं की तिथियां एक ही होने के कारण विवि के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रवेश परीक्ष्ज्ञा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से 65 राजकीय और 160 निजी महाविद्यालय सम्बद्ध है जिसमें स्नातक तृतीय वर्ष में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत् है।
दोनों परीक्षाओं की तिथियां एक ही होने के चलते राज्य के छात्र-छात्राएं के पी0जी0 कोर्स इन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से करने की संभावना ही समाप्त हो जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो राज्य के हजारों प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय होगा। इसलिए व्यापक छात्र हित को दिखते हुए श्रीदेव सुमन विवि को स्नातक तृतीय वर्ष की तिथियों में संशोधन करना चाहिए ताकि छात्र-छात्राएं सीयूईटी प्रवेश परीक्षा और विवि की परीक्षाएं दोनो में शामिल हो सके।
