एसटीएफ ने अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को नेपाल बार्डर से किया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-01-08 at 12.38.32 PM

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एनडीपीएस मुकदमें में 11 साल बाद नेपाल बार्डर से 50 हजार के ईनामी ड्रग तस्कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज है। लेकिन फरार चल रहा था। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी ने फरारी के बाद नेपाल में अपना स्थाई ठिकाना बना दिया था। आरोपी उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को नेपाल से लाकर ड्रग तस्करी कर रहा था। एसटीएफ को पूुछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

एसटीएफ के मुताबिक कल देर रात एसटीएफ की टीम द्वारा जनपद मोतीहारी, बिहार के नेपाल बार्डर से एक कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय ड्रग डीलर रवीन्द्र सिंह पुत्र बादल सिंह, जिस पर 50 हजार का ईनाम घोषित था एवं पिछले 11 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर बताया गया कि 12दिसम्बर 2013 को थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में अभियुक्त प्रदीप पुत्र सुखीराम निवासी जिन्द हरियाणा एवं रवीन्द्र सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी महिपालपुर थाना वसन्तकुंज दिल्ली को 6.610 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा दोनों की जमानत कर दी गयी थी परंतु जमानत पर बाहर निकलने के पश्चात अभियुक्त रविन्द्र दुबारा कभी माननीय न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा वर्ष 2013 में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था।

इस मामले में रविन्द्र के साथी प्रदीप को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी जा चुकी हे। अभियुक्त रविन्द्र की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर व रेंज स्तर पर काफी प्रयास किए गये परंतु अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पाने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। जिस पर एसटीएफ की टीम के निरीक्षक श्री अबुल कलाम के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अभियुक्त रविन्द्र के बारे में मैनुवली सूचनायें एकत्रित की गयी।

जानकारी मिली की फरार अभियुक्त रविन्द्र ने कस्बा परवाणीपुर जिला बिरगंज नेपाल में अपना मकान बना लिया है और वहीं से ही ड्रग्स की सप्लाई उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा, उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर व दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों मे कर रहा है। अभियुक्त की और जानकारी पर उसके परिवार के बारे में पता चला की उसने अपना एक और मकान जिला मोतीहारी, बिहार में बना रखा है। जिस पर एसटीएफ की टीम द्वारा पिछले कई हफ्तों से कस्बा मोतीहारी मे भेष बदल कर रहकर उसके परिवार से मिलने जुलने वालों की रैकी की गयी। फलस्वरूप अभियुक्त रविन्द्र की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है।

अभियुक्त से पूछताछ में जानकारी मिली की अभियुक्त ने अपना एक काफी बडा ड्रग नेटवर्क तैयार कर लिया था जिसके माध्यम से वह उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली मे चरस सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ ने पूछताछ मे कई ड्रग तस्करों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है जिस पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *