इसरो के कार्टोसैट-2 उपग्रह ने भेजी ये पहली तस्वीर

0
satellite_first_image_17_01_2018

इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए नए कॉर्टोसेट-2 सीरीज सैटलाइट ने पहली तस्वीर भेजी है। इस तस्वीर में मध्यप्रदेश के शहर इंदौर को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में इंदौर का होलकर स्टेडियम और आस-पास का इलाका साफ नजर आ रहा है। यह तस्वीर सोमवार को ली गई है, इसरो ने इसे मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर दिखाया है। इसमें इंदौर की हरियाली नजर आ रही है।

रिमोट सेंसिंग कॉर्टोसेट सीरीज का यह सातवां सैटेलाइट है। गौरतलब है कि इसरो ने श्रीहरिकोट से 12 जनवरी को 30 सैटेलाइट लांच किए थे। इसमें 6 अन्य देशों के 28 सैटेलाइट भी शामिल थे। कॉर्टोसेट-2 ने कक्षा में स्थापित होने के बाद सोमवार को अपनी पहली तस्वीर ली।

इसरो के मुताबिक इस सैटेलाइट से ली जाने वाली तस्वीरें सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग, पानी के वितरण सहित कई अन्य कार्यों में उपयोग में आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *