पटरी पर आने को तैयार नहीं श्रीदेवसुमन विवि की परीक्षाएं व्यवस्थाएं

0
sds3

ऋषिकेश। तमाम दावों के बाद भी श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही है। हालात ये है कि परीक्षा केन्द्रों से परीक्षार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गये थे। ऐसे में परीक्षा को स्थगित कर दिया।

इन दिनों श्रीदेव सुमन विवि की सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजति की जा रही है। सोमवार को बीएससी छठे सेमेस्टर के जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा शाम तीन बजे से छह बजे की पाली में आयोजित होनी थी। पीएलएमएस परिसर के सभी परीक्षार्थी नियम समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंच गए। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किए गए तो देखा की सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए थे। परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षकों से की।

विषय अध्यापकों ने प्रश्नपत्र को देख शिकायत सही होने की पुष्टि की। जिस पर विवि प्रशासन ने तत्काल परीक्षा स्थगित कर दी। कुछ दिन पूर्व भौतिक विज्ञान बीएसएसी चतुर्थ सेमेस्टर के प्रश्नपत्र में भी छात्रों को एक प्रश्न को तीन बार रिपीट किये जाने का आरोप लगाया था। इस सम्बन्ध में छात्रों ने परिसर निदेशक प्रो० एमएस रावत के माध्यम से विवि प्रशासन को ज्ञापन भेजा था। श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षाएं पूर्व में भी स्थगित की जा चुकी है। छात्रों का कहना है कि विवि परीक्षाएं पटरी पर नहीं आ पा रही है। जिस खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *