श्रीदेव सुमन विवि की नई पहल, रोजगार से जुड़े छह नए कोर्स होंगे शुरू

0
WhatsApp Image 2019-03-27 at 7.26.26 PM

देहरादूनः श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय नए शैक्षिक सत्र से नई पहल शुरू करने जा रहा है। इस बार विश्वविद्यालय रोजगार से जुड़े छह नए कोर्स शुरू कर रहा है। इसके लिए विवि प्रशासन ने कमर कस दी है। शैक्षिक सत्र 2019-20 के लिए नए संचालित किये जाने वाले पाठ्यक्रमों के लिए विवि द्वारा राजकीय महाविद्यालयों और निजी शिक्षण संस्थानों को पत्र भेज दिया है। नए पाठ्यक्रम के लिए 30 अप्रैल तक विश्वविद्यालय में आवेदन करना जरूरी है।

प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने अपने नए शैक्षिक सत्र में छह नए पाठ्यक्रम संचालित करने जा रहा है। जिसमें वाटर स्पोट्र्स, एडवेंचर स्पोट्र्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिष्ट शामिल है। विवि का कहना है कि इस बार 45 प्रतिशत अंकों से इंटर पास छात्र-छात्राएं इन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। वाटर स्पोट्र्स और वाटर एडवेंचर में डिप्लोमा और सार्टिफिकेट दो तरह के कोर्स होंगे। डिप्लोमा कोर्स में 30-30 सीट जबकि सार्टिफिकेट कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. उदय सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नए विकल्पों पर विश्वविद्यालय का फोकस रहा है। इस बार विश्वविद्यालय रोजगार से जुड़े वाटर स्पोट्र्स, एडवेंचर स्पोट्र्स, होटल मैनेजमेंट, हाउस कीपिंग, कैटरिंग और रिसेप्शनिष्ट कोर्स शुरू कर रहा है। इन कोर्स को करने के बाद युवा सीधे रोजगार से जुड़ सकेंगे इसी उद्देश्य को ध्यान में रख कर पाठ्यक्रम तैयार किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *