श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू

0
WhatsApp Image 2019-03-14 at 11.23.29 AM

गोपेश्वरः श्रीदेव समुन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कैंपस में अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए कई महाविद्यालयों के सैंकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करने गोपेश्वर पहुंचे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन गोपेश्वर कैंपस में किया गया है। इस दौरान प्रतिभागियों ने पोस्टर, पेंटिंग और कार्टून प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौकंे पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। डा. रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय की यह प्रतियोगिता पहाड़ के प्रति युवाओं में एक संदेश का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *