श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विवि से कार्यमुक्त

0
WhatsApp Image 2019-06-09 at 17.47.26 (3)

देहरादूनः श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद प्रतिनियुक्ति पर आये डा. दीपक कुमार को विश्वविद्यालय द्वारा आज कार्यमुक्त किया गया। कुलसचिव पद पर डा. दीपक कुमार की नियुक्ति एक वर्ष की थी, नियुक्ति अवधि पूरी होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा शासन के आदेश पर डा. दीपक कुमार को उनके मूल विभाग के लिए कार्यमुक्त किया गया। डा. दीपक कुमार डी.वी.एस. कालेज देहरादून के सहायक प्रोफेसर थे। वहीं विवि के कुलपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कुलसचिव के पदीय कर्तव्यों की जिम्मेदारी अगले आदेशों तक विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा को सौंप दी है। 

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में विगत वर्ष कुलसचिव पद हेतु विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसके क्रम में शासन द्वारा डा. दीपक कुमार को एक वर्षीय प्रतिनियुक्ति देकर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर तैनात किया। डा. दीपक कुमार देहरादून स्थित डी.बी.एस. कालेज में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत थे। किसी प्रकार का प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के बावजूद भी उन्हें विवि में प्रतिनियुक्ति दी गई। जबकि उनके मुकाबले अन्य अभ्यर्थी योग्य और अनुभवी थी। डा. दीपक की नियुक्ति वर्ष भर विवादों में रही। कुलसचिव पद पर रहते हुए भी उनके कार्यव्यवहार को लेकर  उंगलियां उठती रही। उनके खिलाफ राजभवन के आदेश पर शासन स्तर पर जांच भी गतिमान है। यही वजह रही कि शासन द्वारा उनकी प्रतिनियुक्ति को विस्तार नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *