तेज रफ्तार का कहर: दादा-पोती की दर्दनाक मौत, हादसे ने दहला दिया दिल
सरहिंद रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दादा-पोती को कुचला, खौफनाक दृश्य से लोग सहमे
भादसों डेस्क: पंजाब के सरहिंद रोड पर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव बहबलपुर के पास हुई इस दुर्घटना में दादा-पोती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लखमीर सिंह (50) और उनकी पोती रहमतजोत कौर (3) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब लखमीर सिंह अपनी पोती को स्कूल से घर लेकर जा रहे थे।
हादसे का खौफनाक मंजर:
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि लखमीर सिंह के शरीर के अंग कटकर कार की सीटों पर बिखर गए। उनकी पोती का शव भी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था कि पहचान करना मुश्किल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला था।
कार चालक नशे में था:
कार चालक की पहचान प्रिंस अली निवासी गागड़पुर, संगरूर के रूप में हुई है। मृतक के भाई गुरजंट सिंह ने आरोप लगाया कि हादसे के वक्त कार चालक नशे की हालत में था।
