रेलवे का बड़ा फैसला: अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू! जबलपुर जंक्शन और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई जाएगी विशेष ट्रेन
पंजाब डेस्क: रेलवे मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रा के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जबलपुर जंक्शन और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। यह ट्रेन 2 सितंबर से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर से और 3 सितंबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलेगी।
विशेष ट्रेन का मार्ग और ठहराव:
🚂 ट्रेन संख्या 01707 (जबलपुर जंक्शन से)
🚂 ट्रेन संख्या 01708 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से)
यह ट्रेन कटनी, मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जंक्शन, मुरेना, आगरा कैंट, मथुरा, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और तुषार महाजन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकने वाली है।
