ध्यान दें: 10 सितंबर को शहर में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, जानें खास वजह गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी के विवाह पर्व पर बटाला में विशेष प्रबंध, हुल्लड़बाजी पर रहेगी सख्ती।

0
Screenshot (160)

पंजाब डेस्क: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी के विवाह पर्व को लेकर बटाला में खास तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर, गुरदासपुर ने पुलिस और सिविल प्रशासन के साथ बैठक कर कई अहम फैसले लिए।

प्रमुख फैसले:

  1. 10 सितंबर को शराब और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
  2. सिविल प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय संगत के लिए विशेष प्रबंध करने की बात कही है।
  3. एसजीपीसी द्वारा बड़े म्यूजिक सिस्टम और मोटरसाइकिल पर हुल्लड़बाजी करने वाले नौजवानों पर सख्ती बरती जाएगी।

बटाला में छुट्टी की घोषणा:
पर्व को लेकर 10 सितंबर को बटाला में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। डिप्टी कमिश्नर ने संगत की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *