PWL से हटी साक्षी मलिक की टीम मुंबई महारथी, आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप

0
sak

नई दिल्ली।  मुंबई महारथी टीम 74 किग्रा वर्ग ब्लॉक करने की स्वीकृति नहीं देने पर आयोजकों पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) से हट गई। मुंबई की टीम ने आरोप लगाया कि साक्षी मलिक ने पुरुष 74 किग्रा वर्ग ब्लॉक करने का विकल्प चुना था, लेकिन आयोजकों ने ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि वीर मराठा ने मुंबई महारथी को 4-3 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

अंत में पुरुष 74 किग्रा वर्ग का नतीजा निर्णायक साबित हुआ जब स्कोर 3-3 से बराबर था और प्रवीण राणा ने प्रवीण दहिया को हराकर वीर मराठास को जीत दिला दी। मुंबई की ओर से बताया गया कि प्रोस्पोर्टीफाई के सीईओ सुनील यश कालरा की अगुआई वाले पीडब्ल्यूएल के आयोजकों की धोखाधड़ी के फलस्वरूप मुंबई महारथी टीम के मालिकों ने तुरंत प्रभाव से पीडब्ल्यूएल के तीसरे सत्र से हटने का फैसला किया है।

महाराथी टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका 74 किग्रा वर्ग को ब्लॉक करना नियमों के अनुसार था। टीम के अनुसार, ”नियमों के अनुसार एक वजन वर्ग को लगातार 2 मैचों में ब्लॉक नहीं किया जा सकता और कुल 5 में से 2 लीग मैच में ब्लॉक किया जा सकता है।”

दरअसल, मुंबई महारथी ने अपने पहले मैच में 74 किग्रा वर्ग को ब्लॉक किया और अब अपने तीसरे मैच में ऐसा करना चाहा था, लेकिन लीग आयोजकों ने नियमों का हवाला देते हुए मुंबई महारथी को ऐसा करने से रोक दिया, जो नियमों के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *