SGPC प्रधान हरजिंदर धामी का बड़ा यू-टर्न! इस्तीफा वापसी का किया ऐलान सुखबीर बादल और अकाली नेताओं की मनाने की कोशिशें रंग लाईं

0
Screenshot 2025-01-29 054623

पंजाब डेस्क: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह अपना इस्तीफा वापस लेंगे और एक-दो दिन में दोबारा पदभार संभालेंगे

यह फैसला शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बलविंदर सिंह भुंदर के साथ महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर बादल खुद धामी के घर पहुंचे और उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मना लिया। बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

धामी ने कहा कि SGPC, सिंह सभा और अकाली दल के कई सदस्य लगातार उनसे इस्तीफा वापस लेने की अपील कर रहे थे। आज सुखबीर बादल, बलविंदर सिंह भुंदर, जनमेजा सिंह सेखों समेत अन्य नेता उनके घर पहुंचे और इस्तीफा वापसी की मांग की, जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। अब वे जल्द ही SGPC अध्यक्ष पद का कार्यभार दोबारा संभालेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *