SGRR विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट शिविर में 31 छात्रों का हुआ चयन; महंत देवेंद्र दास, कुलपति ने दी बधाई

WhatsApp Image 2021-01-09 at 3.45.36 AM

देहरादून: दून स्थित गुरु राम राय (एसजीआरआर) विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 31 छात्रों का चयन हुआ। इन छात्रों को 6 लाख रुपये का पैकेज क्रू एंपावरमेंट कंपनी ने दिया। एसजीआरआर के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के इस एक दिवसीय प्लेसमेंट कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर प्लेसमेंट क्रैक की।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास महाराज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की “विश्वविद्यालय कोविड-19 के विपरीत समय में भी छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें हमारे अनेक छात्र चयनित भी हुए हैं, में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं”।

एसजीआरआर के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एक दिवसीय प्लेसमेंट कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस. रावत ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट शिविर के मौके पर डॉ मालविका कांडवाल, डॉ दीपक साहनी और डॉ वैशाली प्रकाश मौजूद रहे।