दुःखद: वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का देहांत, ऋषिकेश एम्स में चल रहा था उपचार

WhatsApp Image 2020-04-15 at 19.04.51

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम असनोडा अब हमारे बीच नही रहे। इस दुःखद समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड गई है। जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग चार बजे ऋषिकेश एम्स में पुरूषोत्तम असनोडा को फिर हृदयघात हुआ, लेकिन इस बार डाॅक्टर उन्हें नहीं बचा पाये।

गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम असनोडा को दिल का दौरा पडने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकैप्टर के माध्यम से ऋषिकेश पहुंचाया गया। यहा 12 अप्रैल से ऋषिकेश एम्स में असनोडा का इलाज चल रहा था। असनोडा मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक थे। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 35 वर्षो से भी अधिक समय से जुडे हुये थे। असनोडा के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपार क्षति पहुंची है। स्टेट यूनियन आॅफ वर्किंग र्जनलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने असनोडा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।