खबर का असरः एचएनबी गढ़वाल विवि के कुलसचिव का इस्तीफा मंजूर, डॉ० ढोडी को मिला कुलसचिव का जिम्मा
श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विवि के कुलपति ने कुलसचिव प्रो० एनएस पंवार का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कुलपति की ओर से जारी आदेश में प्रंबधन के डीन डॉ० राकेश कुमार ढोडी को नियमित कुलसचिव की नियुक्त तक कुलसचिव का दायित्य सौंपा गया है।
बता दें कि विवि के छात्र-छात्राओं के हंगामें के बाद कुलसचिव प्रो० एनएस पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विवि के कुलपति इस इस्तीफे को दबाये हुए थे। दस्तावेज डॉट इन ने इस खबर को उठाया जिसका असर ये हुआ कि विवि के कुलपति ने उनका इस्तीफा मंजूर किया। और डॉ० राकेश कुमार ढोडी को विवि के कुलसचिव को जिम्मा सौंपा है।
बता दें कि विवि में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांगों को लेकर यहां छात्र-छात्राएं लगातार मुखर हैं। उन्होंने कुलसचिव प्रो० एन०एस० पंवार पर विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न किये जाने पर गंभीर आरोप लगाये। छात्र-छात्राएं विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार, नियुक्तियों में धांधली, परीक्षा पेपर घोटले समेत पर अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि छः महीने बीत जाने के बाद भी इन पर कार्रवाई न होना विवि की लापरवाही दर्शाता है। छात्रों ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई किए जाने व कुलसचिव को हटाए जाने की मांग की। छात्रों के लगातार आंदोलन के बाद कुलसचिव प्रो० पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
हालांकि उन्होंने कुलपति को भेजे अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। लेकिन विवि के कुलपति महोेेेदय उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के बजाय इस्तीफे को दबाये रहे। इससे छात्र-छात्रएं तमाम तरह के सवाल उठा रहे थें।
