पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3,32,730 नए केस, 2,263 लोगों की गई जान

corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख 32 हजार 730 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,62,63,695 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,36,48,159 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 2,263 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,86,920 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 24,28,616 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1,93,279 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

देश में अब तक कुल 1,84,657 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 62479, पंजाब से 8189, छत्तीसगढ़ से 6674, केरल से 5028, कर्नाटक से 13885, तमिलनाडु से 13193, दिल्ली से 13193, पश्चिम बंगाल से 10766, उत्तर प्रदेश से 10541 और आंध्र प्रदेश से 7541 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,40,550 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 31,47,782 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 13,54,78,420 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।