रक्षाबन्धन पवित्रता एवं संकल्प का त्योहार हैः त्रिवेन्द्र सिंह रावत

0
CM Photo 01 Dt.13 August,2019 (1)

देहरादून। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस वर्ष रक्षाबन्धन का पावन पर्व व भारत का स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्योहार है। रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 05 लाख रूपये तक का ऋण दे रही है। महिला उद्यमियों के लिए बिना ब्याज के एक लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धात्री महिलाओं को 06 हजार रूपये का पोषण भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, न्यायिक व प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए कई मायनों में खास है। इस वर्ष हमने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है, चाहे वह चन्द्रयान-2 का प्रक्षेपण हो या अन्तरिक्ष में सेटेलाईट स्थापित करना हो। आज हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों में शामिल ही नही हुआ बल्कि आज दुनिया का हमारे प्रति विश्वास व भरोसा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *