उत्तराखंड: रविवार रात से जारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, देहरादून में डीएम ने बंद कराए सभी स्कूल

0
rain
रविवार रात से लगातार जारी बारिश ने उत्तराखंड के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह राजधानी देहरादून डीएम ने सभी आंगनवाड़ी और स्कूल बंद करा दिए। वहीं भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग भी जगह-जगह बाधित हो गया है। देहरादून- मसूरी मार्ग भी बोल्डर आने से बंद हो गया, जिसे सुबह करीब दस बजे खोल दिया गया। 

 
मसूरी में देर रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते मसूरी देहरादून हाईव पर कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था। देहरादून मार्ग पर गलोगी पवार हाउस से पास बोल्डर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि देर रात ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन जेसीबी न होने से सड़क पर पड़े बोल्डर नहीं हटाए जा सके। वहीं शिव मंदिर के पास भी भारी मलबा गिरने से वहां भी मार्ग बंद हो गया। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी करात लग गई। मार्ग बंद होने से देहरादून से मसूरी, नैनबाग, थत्यूड़ आदि स्थानों पर स्कूल जाने वाले शिक्षक भी फंसे रहे। सुबह करीब 9 बजे मार्ग खोल दिय गया।
 
वहीं बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ पर बंद पड़ा है।  गुलर और शिवपुरी में भी बदरीनाथ हाईवे बंद है। यमुनोत्री हाईवे भी जगह-जगह बंद पड़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *