Rain Alert Haryana: हरियाणा में कल से बदलेंगे मौसम के तेवर, 3 दिन तक बरसेंगे बादल हीटवेव से मिलेगी राहत! जानें किन-किन जिलों में होगी झमाझम बारिश और तेज हवाएं
हिसार : हरियाणा में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लोगों को राहत की खबर है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, आज यानी 18 मई को मौसम साफ और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
🌦️ हरियाणा का मौसम हाल
-
भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।
-
राज्य का औसत तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
-
तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
📌 बारिश का पूर्वानुमान
-
19 मई → पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात।
-
20 मई → पंचकूला और यमुनानगर।
-
21 मई → सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात।
