अलवर कांड: ये पीएम मोदी का क्रूर इंडिया है-राहुल गांधी

0
rahul-modi

अलवर की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी का क्रूर इंडिया है। जहां मानवता को घृणा के साथ बदल दिया गया है और लोगों को कुचल दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। राहुल ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।

राजस्थान के अलवर में कथित गो-रक्षकों की हिंसा पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी के ब्रूटल न्यू इंडिया में मानवता खत्म हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल अकबर खान को 6 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में 3 घंटे लग गए। लेकिन क्यों? पुलिसकर्मियों ने रास्ते में चाय भी पी, ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।

वहीं दूसरी ओर लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान पुलिस की कार्रवाई मेरे लिए आश्चर्यजनक नहीं है। उन्होंने ऐसा ही पहलू खान की हत्या मामले में किया था। राजस्थान पुलिस गाय के नाम पर हिंसा करने वालों का साथ दे रही है। यह गौ रक्षक और पुलिस इसमें साथ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *