पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या खन्ना के उच्चा वेहड़ा इलाके में महिला की हत्या के बाद लूटपाट, सीसीटीवी में आरोपी महिला कैद।

0
Screenshot (205)

खन्ना: पंजाब के खन्ना स्थित उच्चा वेहड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय महिला कमलेश रानी की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी, जबकि उसके दोनों बेटे काम पर गए हुए थे।

मृतका के दामाद विशाल ने बताया कि उनके दोनों बेटे फास्ट फूड का काम करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और लूटपाट को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि एक महिला चेहरा ढककर घर में दाखिल हुई और करीब 2 घंटे बाद वहां से बाहर निकली। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर ली है और जांच जारी है।

SHO अशोक कुमार ने बताया कि अपराध की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *