पंजाब में बढ़ती गर्मी से राहत की उम्मीद: मौसम विभाग ने दी बारिश की संभावना

0
Screenshot (190)

तापमान 34 डिग्री पार, कल बदलेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। बारिश की कमी और तेज धूप के कारण कई जिलों का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आज शाम से मौसम बदलने की संभावना है और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में कम बारिश के कारण इस समय तापमान सामान्य से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 1 सितंबर से अब तक बारिश में 43% की कमी आई है, जिसकी वजह से गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *