पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट: 7 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा, जानें स्थिति

0
Screenshot (153)

मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई। पठानकोट, गुरदासपुर समेत 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी। तापमान में होगी गिरावट, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद।

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज गर्मी और रात की ठंडक के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 5 सितंबर तक राज्य में मानसून सक्रिय रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, और एसएएस नगर में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि बारिश के बाद इन इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

तापमान की स्थिति:

  • मोहाली: सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5°C। बारिश के साथ 26-34°C के बीच रहने का अनुमान।
  • अमृतसर: अधिकतम तापमान 34.8°C।
  • जालंधर: सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2°C।
  • लुधियाना: 33.1°C, तापमान 27-35°C के बीच रह सकता है।
  • पटियाला: सोमवार शाम तापमान 33°C।

आज के दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *