“पानी के बिना पंजाब खत्म हो जाएगा!” – विधानसभा में गरजे हरजोत बैंस पंजाब की आत्मा है पानी, एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे – भूजल संकट और BBMB पर भी कैबिनेट मंत्री ने साधा निशाना

0
Screenshot 2025-06-27 150104

चंडीगढ़ डेस्क: पंजाब विधानसभा के सत्र में आज पानी का मुद्दा छाया रहा। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भावुक और तेवरदार अंदाज़ में कहा कि “पानी पंजाब की आत्मा है, हमारी सांस है। बिना पानी के पंजाब का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।”

उन्होंने कहा कि पिछले 50-60 वर्षों में पंजाब की कृषि पर कोई ठोस नीति नहीं बनी और लगातार भूजल का दोहन होता रहा, जिससे कई इलाके आज डार्क ज़ोन बन चुके हैं। वहीं, आप सरकार के पिछले तीन सालों में कई ऐसे गांवों तक पीने का पानी पहुंचाया गया जहां पहले पानी की एक बूंद तक नहीं थी।

हरजोत बैंस ने बी.बी.एम.बी. (BBMB) पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पंजाब की सैकड़ों एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। साथ ही उन्होंने पंजाब की कुर्बानियों का हवाला देते हुए सवाल किया कि फिर भी पंजाब के साथ अन्याय क्यों?

सबसे बड़ी बात यह रही कि बैंस ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हरियाणा को हम एक बूंद भी पानी नहीं जाने देंगे क्योंकि हमारे पास खुद अतिरिक्त पानी नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *