पंजाब के स्कूलों के लिए नया आदेश: रोजाना मिड-डे मील का डेटा अपलोड करना हुआ अनिवार्य ई-पंजाब ऐप पर दोपहर 12 से 2 बजे के बीच सुनिश्चित करें 100% डेटा अपलोड, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई

0
Screenshot (221)

लुधियाना : पंजाब मिड-डे मील सोसाइटी ने स्कूलों को मिड-डे मील योजना (अब पी.एम. पोषण) के तहत प्रतिदिन का डेटा ई-पंजाब ऐप पर समय पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एलीमेंट्री और सेकेंडरी) को इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है।

डेटा रिपोर्टिंग में सुधार के लिए खास समय निर्धारित

अक्सर ई-पंजाब पोर्टल का सर्वर व्यस्त होने के कारण कई स्कूलों का डेटा रिपोर्ट में ‘जीरो’ दिखाया जाता है। इसे रोकने के लिए दोपहर 12 से 2 बजे तक का समय मिड-डे मील के डेटा अपलोडिंग के लिए प्राथमिकता के रूप में निर्धारित किया गया है। इस दौरान अन्य कार्यों के लिए पोर्टल और ऐप का उपयोग सीमित रहेगा।

आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

सभी स्कूलों को प्रतिदिन मिड-डे मील डेटा अपलोड करना अनिवार्य है। किसी भी स्कूल द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और मिड-डे मील इंचार्ज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डेटा अपलोडिंग की सुनिश्चितता जरूरी

इस कदम का उद्देश्य मिड-डे मील योजना के तहत शत-प्रतिशत डेटा अपलोडिंग सुनिश्चित करना और प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *