पंजाब के स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 3 दिन में 100 अफसरों ने की भागीदारी! IAS, IPS और PCS अफसर बनेंगे सरकारी स्कूलों के मार्गदर्शक, शिक्षा क्षेत्र में लाएंगे क्रांतिकारी बदलाव

0
Screenshot 2025-04-11 032942

चंडीगढ़, 8 अप्रैल : पंजाब सरकार के “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” को जबरदस्त सफलता मिल रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 4 अप्रैल को शुरू हुए इस अनूठे कार्यक्रम में महज तीन दिनों में 100 अधिकारियों ने अपनी सेवा देने के लिए आवेदन कर दिया है। इनमें IAS, IPS और PCS अधिकारियों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के तहत अधिकारी सरकारी स्कूलों के बच्चों को करियर गाइडेंस, प्रेरणा और मार्गदर्शन देंगे। विभाग को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 41 IAS और 48 IPS अधिकारियों ने आवेदन किया है, जिनमें अधिकांश युवा अधिकारी हैं जो 2015 के बाद लोक सेवा में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राज्य के सीमावर्ती और दूरदराज़ के जिलों जैसे पठानकोट, तरनतारन और फिरोजपुर के स्कूलों को भी कवर करेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अवसरों के बीच की दूरी को कम करने का एक अभिनव प्रयास है। इच्छुक अधिकारी 20 अप्रैल, 2025 तक इस प्रोग्राम के लिए गूगल फॉर्म भर सकते हैं।

मेंटर अधिकारी छात्रों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, करियर प्लानिंग, शिक्षक प्रशिक्षण, पैरेंटल इन्वॉल्वमेंट और स्कूल के शिक्षण माहौल को सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव और नेटवर्क से शिक्षा प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *