Punjab में 14 अक्तूबर को इन स्कूलों में छुट्टी, चुनावी ड्यूटी के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला बरनाला के उन स्कूलों में अवकाश घोषित, जहां पूरा स्टाफ पंचायत चुनाव की ड्यूटी में होगा।

0
Screenshot (253)

पंजाब डेस्क: पंजाब के जिला बरनाला में पंचायत चुनावों के चलते बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासन ने 14 अक्तूबर 2024 को उन सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है, जिनका समस्त स्टाफ चुनावी ड्यूटी में तैनात किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अक्तूबर को ग्राम पंचायत चुनाव होने के कारण, जिन स्कूलों का पूरा स्टाफ इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल होगा, वहां 14 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।

यह कदम चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने और मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आने देने के लिए उठाया गया है। प्रशासन ने इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *