नए साल पर पंजाब में भयानक हादसा! हाईवे पर 4 गाड़ियों की टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, कार-JCB की टक्कर से मचा हड़कंप

0
Screenshot (293)

टांडा उड़मुड़ : नए साल के जश्न के बीच पंजाब के जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव कुराला के पास पराली से लदी एक ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हादसों का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात एक ट्रक ने इस जगह पर 3 कारों को टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद सुबह वाहनों को सड़क से हटाने के लिए बुलाई गई JCB मशीन खुद एक कार से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 की पहचान जयपुर, राजस्थान के उमीद सिंह और परवीन सिंह के रूप में हुई है।

घायलों को तत्काल टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *