पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास RDX से लदी विस्फोटक सामग्री बरामद, मचा हड़कंप
अबोहर सेक्टर में ड्रोन के जरिए भेजे गए विस्फोटक, बैटरियां और टाईमर सहित बी.एस.एफ. ने किया बड़ा खुलासा। पंजाब डेस्क: फाजिल्का के अबोहर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक बी.ओ.पी. बहादुर के पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से हड़कंप मच गया है। बी.एस.एफ. ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बाद जांच में विस्फोटक सामग्री के साथ RDX, बैटरियां और टाइमर बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सामग्री ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई थी। बी.एस.एफ. ने सतर्कता दिखाते हुए इसे तुरंत फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सैल को सौंप दिया है। सैल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह बरामदगी सीमा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे को उजागर करती है और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।
