पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! राशन डिपो होल्डर्स की बढ़ी कमीशन, जानें कितना मिलेगा फायदा अब गेहूं वितरण पर मिलेगा 90 रुपए प्रति क्विंटल, सरकार ने दिया राहत भरा तोहफा
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों राशन डिपो होल्डर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके कमीशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब प्रधानमंत्री योजना के तहत वितरित गेहूं पर डिपो होल्डर्स को 50 रुपए की जगह 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा।
डिपो होल्डर्स की मांग पर सरकार ने लिया यू-टर्न
पहले पंजाब सरकार ने मार्कफेड के माध्यम से आटा बांटने की योजना शुरू की थी, लेकिन डिपो होल्डर्स के विरोध के चलते सरकार को अपने फैसले में बदलाव करना पड़ा। अब राज्य के वित्त विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस संशोधित कमीशन पर सहमति जता दी है।
डिपो होल्डर्स को होगा सीधा लाभ
- केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए गेहूं पर 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा।
- डिपो होल्डर्स की आय में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- पंजाब में राशन वितरण प्रणाली पहले से अधिक सुचारू रूप से संचालित होगी।
