⚡ बिजली बिल विवादों को लेकर पावरकॉम का बड़ा ऐलान! उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई ईमेल सेवा शुरू अब 5 लाख से ऊपर के बिल विवाद सीधे हल होंगे, पुरानी ईमेल आईडी बंद, जानें नया सिस्टम
लुधियाना : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बिजली बिलों से जुड़े विवादों को आसान और पारदर्शी तरीके से हल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 5 लाख रुपये से अधिक के मॉनेटरी डिस्प्यूट्स (बिजली चोरी, यू.यू.ई., ओपन एक्सेस को छोड़कर) को उपभोक्ता सीधे कॉर्पोरेट उपभोक्ता शिकायत निवारण फॉर्म के माध्यम से उठा सकते हैं।
अगर कोई उपभोक्ता मंडल, हलका या ज़ोनल स्तर पर मिले फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह उन फैसलों के खिलाफ अपील इसी नए फार्म में कर सकता है।
📨 नई ईमेल आईडी पर करें शिकायत दर्ज
विभाग ने उपभोक्ताओं को जानकारी दी है कि अब शिकायतों के लिए नई ईमेल आईडी — xen-secy-cgrf@pspcl.in — जारी की गई है।
🔴 पुरानी ईमेल आईडी secy.cgrfldh@gmail.com अब बंद कर दी गई है। इस पर भेजे गए किसी भी मेल पर अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
✅ उपभोक्ताओं को राहत और पारदर्शिता का भरोसा
यह पहल उपभोक्ताओं की शिकायतों का तेज़ और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में PSPCL का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। इससे लुधियाना सहित पूरे पंजाब में हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से बिजली बिलों को लेकर परेशान थे।
