पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ा अपडेट: आज खत्म होगी 10% छूट की डेडलाइन नगर निगम के सामने 11 करोड़ रुपये वसूलने की चुनौती, देर शाम तक खुले रहेंगे काउंटर

0
Screenshot (187)

लुधियाना: प्रॉपर्टी टैक्स बकाया जमा करने पर 10% छूट पाने का आज आखिरी मौका है। पंजाब सरकार द्वारा दी गई यह राहत योजना 30 सितंबर तक सीमित है। इस मौके पर नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए छुट्टियों के दौरान भी ऑफिस और फील्ड कैंप लगाए। रविवार तक लगभग 100 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, लेकिन लक्ष्य 111 करोड़ रुपये का है।

कमिश्नर आदित्य के मुताबिक, लोगों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी सुविधा दी गई है। 30 सितंबर के बाद मौजूदा वित्तीय वर्ष का पूरा टैक्स भरना अनिवार्य होगा। एक दिन में 11 करोड़ रुपये जुटाने के लक्ष्य को देखते हुए सभी सुविधा केंद्र आज शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे, और अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *