⚡ पंजाबियों के लिए राहतभरी खबर “केंद्र ने पंजाब की मांग मानी, जल्द मिलेगी 800 मेगावाट अतिरिक्त बिजली – अब राज्य बनेगा पावर सरप्लस”
श्री आनंदपुर साहिब: पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.डी.ओ. ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली उत्पादन इकाइयों की मांग की थी। अब केंद्र ने इस मांग को मानते हुए पंजाब को 800 मेगावाट क्षमता वाली तीन नई बिजली इकाइयों को मंजूरी दे दी है।
इस फैसले में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और भाजपा के पंजाब चेहरे रवनीत सिंह बिट्टू की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की थी कि पंजाब को तीन नई उत्पादन इकाइयां मिलेंगी।
केंद्र की इस मंजूरी के बाद अगर 800 मेगावाट की इकाइयां चालू हो जाती हैं तो पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी और राज्य सरप्लस बिजली उत्पादक बन जाएगा। इस परियोजना में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट घनौली भी शामिल है।
राजनीतिक हलकों में इस कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार आने वाले विधानसभा चुनावों में रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब का प्रमुख चेहरा बनाने की तैयारी कर रही है।
