गणतंत्र दिवस 2025 पर पंजाब के 15 जांबाज़ अफसर होंगे सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट! ADGP आर.के. जायसवाल और नीलाभ किशोर समेत कई अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, पंजाब पुलिस का बढ़ा मान
पंजाब डेस्कः गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पंजाब पुलिस के 15 जांबाज़ अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PMDS) और मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MMS) से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन नामों की घोषणा की है।
इस सूची में दो शीर्ष अधिकारी ADGP आर.के. जायसवाल (इंटेलिजेंस) और ADGP नीलाभ किशोर (ANTF) शामिल हैं, जिन्हें उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा IGP धनप्रीत कौर (लुधियाना रेंज), AIG तेजिंदरजीत सिंह (FIU) और अन्य 13 अधिकारियों को मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया जाएगा। इन जांबाज़ अफसरों में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और ASI स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख अधिकारी:
-
इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह
-
इंस्पेक्टर अमरीक सिंह
-
इंस्पेक्टर जगरूप सिंह
-
इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह
-
एसआई बलबीर चंद
-
एसआई इकबाल सिंह
-
एसआई सतीश कुमार
-
एसआई बलवीर चंद
-
एसआई लखवीर सिंह
-
एसआई डिंपल कुमार
-
एसआई हरविंदर कुमार
-
एएसआई सुखबीर सिंह
-
एएसआई हरपाल सिंह
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सम्मान पंजाब पुलिस के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया।
