पंजाब में बड़ा एनकाउंटर: लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, आरोपी घायल हैबोवाल में पुलिस की सतर्कता से वांटेड आरोपी पकड़ा गया, मौके से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद

0
Screenshot (291)

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात हैबोवाल के चुहड़पुर रोड पर पुलिस और वांटेड अपराधी के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ। लूटपाट के मामले में वांटेड आरोपी अमित कुमार ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक फायर किया, जो आरोपी की दाहिनी टांग पर लगा।

आरोपी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके पर ए.डी.सी.पी. अमन बराड़, इंस्पेक्टर सी.आई.ए. राजेश कुमार, इंस्पेक्टर कुलवंत कौर और हैबोवाल इंस्पेक्टर अमृतपाल मौजूद थे।

ए.डी.सी.पी. अमन बराड़ ने बताया कि सी.आई.ए. टीम, सब-इंस्पेक्टर हरजाप सिंह की अगुवाई में रेलवे ट्रैक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा पर जा रहे आरोपी को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में एक गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया।

घटनास्थल से पुलिस ने देसी पिस्तौल, कारतूस, आरोपी की एक्टिवा और खाली कारतूस बरामद किए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *