पंजाब पुलिस ने 4 अधिकारीयों को डीजी डिस्क से किया सम्मानित, उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

firojpur police

फिरोजपुर: पंजाब पुलिस द्वारा अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और लोगों की सुरक्षा के प्रति समर्पण दिखाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में 2 एसपी और 2 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह सम्मान एसपी रणधीर कुमार, एसपी नवीन, डीएसपी अरुण, और डीएसपी रविन्द्रपाल को दिया गया।

डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों और एसएसपी सौम्या मिश्रा ने इन चारों अधिकारियों को बैज पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का मुख्य उद्देश्य 24 घंटे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें त्वरित न्याय दिलवाना है।

पुलिस विभाग की कार्यशैली को सम्मानित करते हुए उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहें और हर संभव प्रयास करें ताकि कानून का शासन मजबूत हो और हर नागरिक को न्याय मिल सके।