पंजाब में NOC के झंझट से मिलेगी राहत! अब रजिस्ट्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा ग्लाडा ने शुरू की हेल्प डेस्क, अवैध कॉलोनियों के प्लॉट मालिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

0
Screenshot 2025-02-24 015345

लुधियाना : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है! अब अवैध कॉलोनियों में स्थित प्लॉटों की रजिस्ट्री करवाने के लिए NOC हासिल करने में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलने जा रहा है। ग्लाडा (GLADA) ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई हेल्प डेस्क की शुरुआत की है, जिसका उद्घाटन ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप ऋषि ने किया।

अब लोगों को ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अपनी NOC एप्लिकेशन का स्टेटस जानने और किसी भी आपत्ति को दूर करने में मदद मिलेगी। हेल्प डेस्क पर ग्लाडा के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे बिचौलियों और फर्जी एजेंटों पर लगाम कसी जाएगी

🚀 हेल्प डेस्क से क्या होगा फायदा?

NOC से जुड़ी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी
फर्जी एजेंटों द्वारा ठगी से बचाव होगा
रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी
लोगों को ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

ग्लाडा अधिकारियों का कहना है कि कुछ एजेंट अवैध कॉलोनियों के प्लॉटों की रजिस्ट्री के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे, जो जल्द NOC दिलाने का झांसा देते थे। लेकिन हेल्प डेस्क बनने से अब यह ठगी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और लोगों को सीधे विभागीय सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *