Punjab की नाबालिग लड़की लापता, Pubg Game बना वजह, CCTV में कैद हुआ घर से निकलने का वीडियो
फिरोजपुर के ममदोट से हैरान करने वाली घटना, तीन दिनों से गायब है 14 साल की लड़की
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कस्बा ममदोट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। Pubg Game खेलने की लत के कारण एक 14 साल की नाबालिग लड़की तीन दिनों से लापता है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। लड़की का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह सुबह 4 बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आ रही है।
डिप्रेशन का शिकार बनी बच्ची
मामला ममदोट के जलोके गांव का है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को Pubg Game की आदत लग गई थी, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। बच्ची के घर से लापता होने के बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला।
CCTV फुटेज में दिखा अकेले घर से निकलना
परिजनों ने बताया कि बच्ची बिना किसी को कुछ बताए सुबह तड़के घर से निकल गई। CCTV कैमरे की फुटेज में वह घर से बाहर जाते हुए नजर आ रही है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना ममदोट पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि Pubg Game की लत और डिप्रेशन मामले की मुख्य वजह हो सकती है।
