10 करोड़ की लॉटरी लगी! पंजाब के हरपिंदर सिंह की एक टिकट ने बदली किस्मत लोहड़ी-मकर संक्रांति बंपर 2025 ने बदली जिंदगी, कुवैत में ट्राला चलाने वाला बना करोड़पति

0
Screenshot 2025-06-27 000144

पंजाब डेस्कः कहते हैं किस्मत बदलते देर नहीं लगती, और नूरपुर बेदी के हरपिंदर सिंह की कहानी इस कहावत को सच साबित करती है। पंजाब राज्य सरकार की लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 में हरपिंदर सिंह को पहला इनाम — ₹10 करोड़ का जैकपॉट मिला है।

हरपिंदर सिंह मूल रूप से गांव बड़वा का रहने वाला है और कुवैत में ट्राला चालक के रूप में काम करता है। हाल ही में वह अपने गांव आया हुआ था, जहां उसने रूपनगर के अशोका लॉटरी स्टॉल से एक टिकट खरीदी थी। किस्मत ने पलटी मारी और वही टिकट बन गई करोड़पति बनने की चाबी।

परिवार में खुशी का माहौल है। हरपिंदर सिंह के बेटों दविंदर और हरभिंदर सिंह ने बताया कि वे इस इनाम की रकम से अपना कारोबार शुरू करेंगे।

अशोका लॉटरी स्टॉल के मालिक हेमंत कक्कड़ ने बताया कि यह उनके स्टॉल से निकला अब तक का सबसे बड़ा ईनाम है। उन्होंने कहा कि रूपनगर में पहली बार किसी को इतना बड़ा इनाम मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *