“किस्मत का धमाका! लोहड़ी बंपर 2025 ने बना दिया करोड़पति – B566370 टिकट पर लगा ₹10 करोड़ का जैकपॉट! लुधियाना के शख्स को भी मिला ₹1 करोड़ का इनाम – जानें क्या आपके टिकट ने भी मारी है बाज़ी? पूरी लिस्ट एक क्लिक में देखें!
पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार द्वारा आयोजित लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है और इस बार किस्मत ने बड़ा खेल खेला है! पहला पुरस्कार ₹10 करोड़ का रहा, जो B566370 नंबर की टिकट पर निकला है। इस भाग्यशाली टिकट के धारक को करोड़पति बनने का मौका मिला है।
इसके अलावा, लुधियाना के एक व्यक्ति को ₹1 करोड़ का दूसरा बड़ा इनाम मिला है। साथ ही ₹50 लाख, ₹10 लाख और ₹5 लाख तक के अन्य बंपर प्राइज भी घोषित किए गए हैं।
इतिहास में पहली बार पंजाब राज्य लॉटरी ने इतने बड़े इनामों की घोषणा की, जिससे लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर-2025 को लेकर प्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
