दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर पंजाबियों के लिए सुविधा केंद्र, CM भगवंत मान ने किया ऐलान अब एनआरआई और यात्रियों को मिलेगी 24×7 सहायता, हेल्पलाइन नंबर जारी

0
Screenshot 2025-01-31 010750

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर पंजाबी यात्रियों और एनआरआई की सुविधा के लिए सहायता केंद्र शुरू किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इस पहल की घोषणा की और कहा कि यह सुविधा पंजाबियों और प्रवासी भारतीयों की मुश्किलों को कम करने में मदद करेगी।

सुविधाएं और हेल्पलाइन:
इस सहायता केंद्र में पंजाब के यात्री और एनआरआई कनैक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान और अन्य यात्र संबंधी समस्याओं में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, 24×7 मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर (011-61232182) भी जारी किया गया है।

यह सहायता केंद्र IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर स्थापित किया गया है, जहां पंजाब के यात्री और उनके रिश्तेदार बिना किसी परेशानी के यात्रा संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *